दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित स्थित नेचर बाजार में रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आक पर काबू पाया। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
दमकल विभाग के अनुसार, दमकल विभाग को सुबह 7:37 बजे अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर बाजार में दुकानों में आग लगने की सूचना मिली। 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लगभग 40 दुकानें आग की चपेट में आ गई, आग पर काबू पा लिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.