अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांकेर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र नायक के
यह विरोध प्रदर्शन 3 दिसंबर को दोपहर में हुआ, जब बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता झंडे और बैनर लेकर बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ईडी की इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया और आरोप लगाया कि यह कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाकर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास है।
युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा- राजनीति से प्रेरित होकर एफआईआर दर्ज
युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेंद्र नायक ने इस दौरान कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार राहुल गांधी के बढ़ते जनसमर्थन और लोकप्रियता से भयभीत है। इसी कारण कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के खिलाफ बार-बार फर्जी और राजनीतिक प्रेरित एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताते हुए कहा कि युवा कांग्रेस ऐसे ‘तानाशाही रवैए’ के खिलाफ सड़क से संसद तक अपना संघर्ष जारी रखेगी।
नायक ने आगे कहा कि केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष को चुप कराने की कोशिश कर रही है, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें अर्जुन देवांगन (विधानसभा महासचिव), रानू सेन (पार्षद), कमलकांत तारम, सुरेंद्र साधवानी, विकास मंडावी, कैलाश कैठोलिया, समीर बंछोर, बलवंत साहू, रवि मगतानी, भूपेश सिन्हा, डिगेश, जय साहू, शिव सोनवानी, भूपेंद्र भुआर्य, चंदन रजक, दीपक डोंगरे, सुल्तान खान, सोनू साहू और भुवन देवांगन शामिल थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.