बिजनौर। मेरठ के लिए बिजनौर डिपो से करीब 20 बसों का संचालन किया जा रहा है। जल्द पहुंचने के चक्कर में चालक मवाना बाईपास से रोडवेज बस ले जा रहे हैं। बाईपास पर टोल देने से परिवहन निगम को राजस्व की हानि हुई। एआरएम ने मवाना बाईपास से बस ले जाने वाले चालक, परिचालकों को जुर्माना लगाया। मवाना में यात्री रोडवेज बसों का इंतजार करते रहते हैं जबकि, बस बाईपास से होकर चली जाती है। इससे यात्रियों को परेशानी होती है। कर्मचारियों को मवाना होते हुए बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके बावजूद भी चालक-परिचालकों ने निर्देशों का उल्लंघन कर बाईपास से बसों का संचालन किया। जांच के बाद सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बाईपास से रोडवेज बस ले जाने पर 10 चालक और 10 परिचालकों पर कार्रवाई की गई है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने प्रत्येक के वेतन से 650 रुपये कटौती किए जाने के आदेश दिए।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.