संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत आर्थिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया अब सरल कर दी गई।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि चिकित्सा सहायता के लिए पात्र व्यक्ति सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन स्वीकृत होने पर सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता आवेदन के मात्र 15 दिन में प्राप्त हो सकेगी।
डीसी ने बताया कि आवेदक परिवार पहचान पत्र आईडी की मदद से सरल पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और अपने चिकित्सा बिल, ओपीडी बिल व अन्य प्रमाण अपलोड करके आवेदन जमा कर सकते हैं। जांच एवं अनुमोदन के लिए जिलास्तरीय समिति का गठन किया है। नगराधीश को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.