जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम देवरी में साल के पहले दिन पिकनिक मनाने पहुंचे दो गुटों के बीच मारपीट और पत्थरबाजी हुई। यह विवाद हसदेव नदी पर बने एक टूटे हुए पुल से आवाजाही को लेकर शुरू हुआ। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाला और मामला शांत क
जानकारी के अनुसार, रायगढ़ और पहरिया से आए युवक देवरी में पिकनिक मना रहे थे। हसदेव नदी के अंदर जाने के लिए बने पुल का एक हिस्सा टूटा हुआ है, जिससे आवागमन के लिए केवल एक संकरा रास्ता बचा है। इसी संकरे रास्ते से आने-जाने को लेकर दोनों गुटों के युवकों में बहस शुरू हो गई।
दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी
बहस जल्द ही विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आरक्षकों ने हस्तक्षेप कर झगड़ा शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों गुटों के युवक वहां से चले गए। हालांकि, इस घटना में किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.