पश्चिम बंगाल सहित देश के 12 राज्यों में एसआईआर का काम जारी है और बढ़ाई गई समय सीमा भी जल्द खत्म होने वाली है। एसआईआर अभियान शुरू होने के बाद देशभर के कई इलाकों में लंबे समय से रह रहे अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों में खौफ बढ़ा है। छिपकर बांग्लादेश लौटने के लिए बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हकीमपुर सीमा पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। अब तक करीब 15,000 लोग वापस भेजे जा चुके हैं। कैसे हैं हालात, बता रहे हैं हकीमपुर चेक पोस्ट से एन.अर्जुन…
बह के करीब 11.30 बजे हैं…
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के स्वरुप नगर क्षेत्र का हकीमपुर गांव जो कोलकाता से करीब 90 किलोमीटर दूर और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 500 मीटर पहले। यहां पर सोनाई नदी की लहरें सीमा तय करती हैं। बीएसएफ चेकपोस्ट के पास काफी गहमा-गहमी है। बीएसएफ के जवान और अधिकारी लोगों और सामान की जांच कर रहे हैं। चेकपोस्ट से पहले सड़के के किनारे दुकानों के बाहर काफी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग, छोटे-छोटे बच्चे गठरियों और सामान के साथ बैठे हैं लेकिन मुंह ढके हुए हैं।
पूछने पर कुछ नहीं बोलते.. चेहरा झुका लेते हैं। बांग्लादेश लौटने वाले घुसपैठियों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा, जो लौटे हैं, वे तो कुछ भी नहीं है। लाखों अवैध बांग्लादेशी घुसपैठिए अभी भी कोलकाता और उसके आसपास के जिलों में रह रहे हैं। बंगाल में तो बांग्लादेशी भरे पड़े हैं। जिस हिसाब से इस पार लोग आएं हैं, उस हिसाब से लौटे कहां हैं। जाली दस्तावेज और फर्जी कागजों के दम पर सारे सरकारी लाभ ले रहे हैं, हमको तो कुछ भी नहीं मिला।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.