फतेहाबाद जिले की रतिया थाना सदर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तेल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। लखविंदर सिंह उर्फ लखा निवासी चंदो कलां को पकड़ा गया है। इस मामले में पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी लखविंदर सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसडीओ ने की थी शिकायत रतिया थाना सदर इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रहलाद ने बताया कि यह मामला 29 जनवरी को दर्ज किया गया था। शिकायत रतिया बिजली बोर्ड़ के एसडीओ द्वारा दी गई थी। शिकायत के अनुसार, 6 जनवरी की रात को अज्ञात व्यक्तियों ने गांव नाथवान के रकबा ढाणी बिलासपुर स्थित खेत में लगे 100 केवीए ट्रांसफार्मर से लगभग 128 लीटर तेल चुरा लिया था। चोरी हुए तेल की अनुमानित कीमत 17,300 रुपए बताई गई है। इस संबंध में थाना सदर रतिया में केस दर्ज किया गया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.