फतेहाबाद जिले के टोहाना के मॉडल टाउन इलाके में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरी के बाद स्थानीय लोगों ने एक चोर को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए अपने साथ ले गई। यह घटना कमला जैन के घर में हुई, जो किसी काम से बाहर गई हुई थी। परिजनों के अनुसार, चोर रात करीब दस बजे वरना कार से आया था और घंटों से घर में घुसा हुआ था। महिला के मुताबिक, चोर उसके घर से नकदी, चांदी के सिक्के और कुछ ज्वेलरी चुरा ले गया था। शोर सुनकर पहुंचे पड़ोसी अग्रवाल महिला समिति की प्रधान देविका सिंगला ने बताया कि उनकी मां कमला जैन के घर में चोरी हुई। पड़ोस में रहने वाले अधिवक्ता आदित्य भटनागर ने घर से शोर आने की सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। वहां सामान बिखरा हुआ था और पुलिस आरोपी को ले जा चुकी थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस लोगों ने बताया कि आरोपी दिन में भी घरों की रेकी कर रहा था। वह मिठाई के डिब्बे या शादी के कार्ड देने के बहाने लोगों के घरों में घुसने की कोशिश करता था, ताकि कोई उसे पहचान न सके। आरोपी की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मॉडल टाउन में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.