फतेहाबाद में आत्महत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए
फतेहाबाद के शक्ति नगर में मंगलवार देर शाम को एक नाबालिग लड़के ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पहुंचवाया। बुधवार को शव का
जानकारी के अनुसार, शक्ति नगर में अरुण अपने परिवार के साथ किराए पर रहता है। परिवार में पत्नी निशा और बेटा हर्ष है। बेटा नौवीं कक्षा में पढ़ता था। अरुण मजदूरी करता है और काम पर गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी भी घरों में काम करती है। वह भी काम पर गई हुई थी। पीछे उनका 14 वर्षीय बेटा हर्ष रोजाना की भांति घर पर अकेला था। उसने संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी
धार्मिक प्रवृत्ति का था मृतक
आसपास के लोगों ने बताया कि हर्ष धार्मिक प्रवृत्ति का था। उसने कमरे में काफी देवी- देवताओं की फोटो भी लगा रखी थी और अक्सर भजन चलाए रखता था। शाम को जब उसके कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब उसकी मां घर लौटी तो उसे इस बारे में बताया। उसकी मां और लोग जब घर के अंदर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि हर्ष कमरे में एक फंदे पर लटका हुआ था। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि उसने यह कदम क्यों उठाया।
सुबह परिजनों के लिए जाएंगे बयान
सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस जांच कर रही है। सुबह परिजनों के बयान लिए जाएंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.