फतेहाबाद की बस अड्डा पुलिस चौकी की टीम ने श्रीखाटू श्याम शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं के कानों से सोने की बालियां चोरी करने के आरोपियों को पकड़ लिया है। इस मामले में दो महिला आरोपियों को काबू किया गया है, जबकि वारदात में संलिप्त दो नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
काबू की गई महिला आरोपियों की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भगता भाई निवासी सोनी और टोहाना के राजनगर निवासी रेशमा के रूप में हुई है। सोनी भी फिलहाल राजनगर में ही रह रही है। 7 फरवरी को निकली थी शोभा यात्रा सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा ने बताया कि यह मामला शिव नगर की गली नंबर एक निवासी भागवंती देवी की शिकायत पर दर्ज किया गया था। भागवंती देवी ने बताया कि 7 फरवरी को वह शोभा यात्रा में शामिल थी। जब शोभा यात्रा वैद्य रामेश्वरदास की दवाई की दुकान के समीप पहुंची। उसी समय भारी भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात व्यक्तियों ने उसके दोनों कानों से लगभग 10 ग्राम वजन की सोने की बालियां निकाल लीं। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में यह भी सामने आया कि शोभा यात्रा में शामिल अन्य महिलाओं के कानों से भी सोने की बालियां चोरी हो चुकी थीं। 15 बालियां बरामद की गई पुलिस ने इन दोनों महिलाओं के पास से सोने की 15 बालियां बरामद की। इस संबंध में 8 फरवरी को बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.