हरियाणा में बीजेपी सरकार बने सवा साल से ज्यादा समय गुजर चुका है, लेकिन फतेहाबाद की ‘राजनीतिक बारी’ अब तक नहीं आई है। जिले के भाजपा खेमे में बेचैनी साफ दिखाई दे रही है। बड़े चेहरों में शामिल पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली, पूर्व विधायक दुड़ाराम और पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल अब भी किसी बोर्ड या निगम के चेयरमैन पद की आस में इंतजार की घड़ी गिन रहे हैं। सुनीता दुग्गल तो राज्यसभा में जाने के लिए भी जोर लगा रही थी। स्थानीय स्तर के कुछ उनके समर्थक लगातार उनको राज्यसभा में भेजने की मांग कर रहे थे। मगर संजय भाटिया का नाम घोषित होने के साथ उनकी यह कोशिश भी असफल हो गई। हालांकि, जिले से वेद फूलां को हरकोफैड और भारत भूषण मिड्ढा को एग्रो इंडस्ट्रीज का चेयरमैन बनाया हुआ है। बता दें कि, अक्टूबर 2024 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश में 90 में से 48 सीटें जीती। मगर फतेहाबाद जिले से एक भी बीजेपी विधायक नहीं बना। जिले की फतेहाबाद, रतिया और टोहाना तीनों सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने थे। विधायक नहीं, इसलिए दावेदारी कमजोर राजनीतिक गलियारों में खुलकर चर्चा है कि फतेहाबाद से भाजपा का एक भी विधायक विधानसभा में नहीं पहुंचा। यही सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है कि जिले की फाइलें आगे नहीं बढ़ पा रहीं। सत्ता और संगठन दोनों स्तर पर प्रतिनिधित्व के अभाव ने जिले की राजनीतिक पकड़ ढीली कर दी है। पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि पूर्व विधायक दुड़ाराम और पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली सरकार में भागीदारी की आस लगाए हुए हैं। हालांकि, पार्टी के भीतर इन नेताओं की आपसी खींचतान भी आड़े आ रही है। टोहाना में बबली और बराला जबकि फतेहाबाद में दुड़ाराम और संगठन की खींचतान जगजाहिर है। बराला के पास सबसे बड़ा पद, फिर भी खालीपन फिलहाल जिले से भाजपा का सबसे बड़ा चेहरा राज्यसभा सांसद सुभाष बराला हैं। लेकिन स्थानीय कार्यकर्ताओं का तर्क है कि दिल्ली की राजनीति और जिला स्तर की भागीदारी अलग मसले हैं। सरकार में सीधा प्रतिनिधित्व न होने से जिले के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स लाने में परेशानी आती है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अभी प्रदेश में कुछ निकाय चुनावों को छोड़कर कोई बड़ा चुनाव नहीं होना है। ऐसे में भविष्य में चुनावों के समय चुनावी रणनीति को देखते हुए पार्टी क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश कर सकती है। जानिए… कौन नेता कितने चुनाव लड़ चुका
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.