फतेहाबाद जिले की टोहाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर कई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हेरोइन का नशा करता है। अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए वह चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। CIA इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर-14 स्थित गीता कॉलोनी निवासी संतोष देवी ने 26 फरवरी को चोरी की शिकायत दी थी। संतोष देवी ने बताया कि उसके घर से सोने की बालियां और नकदी चोरी हो गई थी। आरोपी ने कई चोरी वारदात कबूली जांच के दौरान पुलिस ने गीता कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ राजू को काबू किया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी ने न केवल संतोष देवी के घर हुई चोरी की वारदात कबूल की, बल्कि टोहाना की विभिन्न कॉलोनियों में हुई कई अन्य चोरियों को भी कबूला। साथियों के साथ मिलकर देते वारदात को अंजाम पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अपने साथियों भोली और सुखा के साथ मिलकर पिछले कुछ महीनों में ग्रीन पार्क कॉलोनी, एकता नगर और कृष्णा कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों में सोने-चांदी के आभूषण और कैश चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ जारी फिलहाल, पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। उसके बताए अनुसार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी किए गए सामान की बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.