फतेहाबाद जिले में रतिया के लवप्रीत सिंह नाम के युवक ने अपनी पत्नी, सास, ससुर और साले पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने पुलिस को दी शिकायत में प्रताड़ना, ब्लैकमेलिंग और लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लवप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी शादी साल 2020 में हुई थी। शादी के बाद उसकी पत्नी ने विदेश जाने की इच्छा जताई, जिसके लिए उसने 2021 में अपनी पत्नी को कनाडा भेजने के लिए 25 लाख रुपए दिए। पत्नी ने वादा किया था कि वह कनाडा में सेट होने के बाद उसे भी बुला लेगी। मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लवप्रीत के अनुसार, उसकी पत्नी ने उसे कनाडा बुला लिया, लेकिन उसके वहां पहुंचने के बाद पत्नी का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगी। पत्नी पर ब्लैकमेल करने का आरोप शिकायत में बताया गया है कि जब लवप्रीत ने अपनी पत्नी से वर्क परमिट आगे बढ़ाने के लिए कहा, तो उसने उससे 25 लाख रुपए और मांगे। पैसे न देने पर पत्नी ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और कनाडा में झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगी। युवक बोला- ससुराल वाले नजर रख रहे लवप्रीत ने यह भी आरोप लगाया कि उसके ससुर ने उस पर दबाव बनाया कि यदि उसे वर्क परमिट आगे बढ़वाना है, तो उसे अपनी पत्नी की बहन और भाई को कनाडा भेजने के लिए पैसे देने होंगे। जब वह भारत वापस आकर अपने सास-ससुर से बात करना चाहा, तो उन्होंने इनकार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी दी। लवप्रीत का आरोप है कि उसके ससुराल वाले लगातार उस पर नजर रख रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू की लवप्रीत का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने एक षड्यंत्र के तहत उससे लाखों रुपए हड़प लिए हैं और अब उसकी पत्नी उसे तलाक देने की धमकी दे रही है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.