यहां पर मेकअप की चीजें ₹10 से शुरू हो जाती हैं. इसके अलावा ₹100 में तो आपको एक से बढ़कर एक चीज मिल जाएगी. सस्ता होने की वजह से यहां पर ₹500 में तो आप काफी शॉपिंग कर लेंगे. इसलिए यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है. जहां पर ₹5 में छोटे-छोटे एक से एक खूबसूरत क्लचर मिल जाएंगे. गुलाब वाले क्लचर या फ्लावर वाले, जो अभी हाल में काफी ट्रेंडी हैं, सारे ट्रेंड वाले यहां आपको देखने को मिलेंगे.
₹100 में मिलेंगे टॉप और जूती
यहां पर आपको ₹100 में एक से बढ़कर एक टॉप देखने को मिलेंगे. फैशनेबल टॉप, पार्टी वियर टॉप, सिंपल टॉप या कैजुअल टॉप, जैसा चाहेंगे वैसा. इसके अलावा ₹100 में जूती की भी कलेक्शंस होते हैं और स्लीपर के भी कलेक्शन है. यहां पर आपको ट्राउजर भी देखने को मिलेंगे और ₹300 में एक से बढ़कर एक जींस. वाईड लेग जींस लीजिए या स्किनी जींस लीजिए.
जानें यहां क्यों है इतना सस्ता
जींस स्टॉल के संचालक रमेश बताते हैं कि दरअसल, हम लोग यह सीधे कोलकाता से लाते हैं. इसलिए सस्ते में दे पाते हैं. इसके अलावा यह वेंडर मार्केट में हमें रेंट नहीं चुकाना होता है. यही कारण है कि न रेंट देना पड़ता है और माल सीधा डायरेक्ट आता है. इसीलिए सस्ता होता है, ऐसा नहीं कि यह खराब है या फिर इसकी क्वालिटी अच्छी नहीं है. यहां से लेकर लोग एक-एक 2-2 साल तक कपड़े चलाने पड़ते हैं.
इसके अलावा यहां पर आपको लिपस्टिक से लेकर फाउंडेशन मेकअप के जितने भी समान होते हैं. मस्कारा से लेकर नेल पेंट हर एक चीज के कई सारे वैरायटी कम से कम 500 से अधिक वैरायटी देखने को मिलेंगे. यहां पर कम से कम आपको 40 से 50 शॉप देखने को मिलेंगी. यही कारण है कि आपके पास विकल्प की भी कमी नहीं है. यहां एक शॉप पसंद नहीं आए तो दूसरे में चले जाइये. वहीं, चूड़ियों में भी लटकन चूड़ी से लेकर लाह की चूड़ी हर चीज यहां पर उपलब्ध है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.