Ranchi Top Lehenga on Rent : झारखंड की राजधानी में अब लहंगा भी 1 दिन के रेंट पर लोगों को किराए पर मिल जाएगा. जहां आप ब्लॉसम अटायर, ब्राइडल डेरी, स्तुन्निंग पेटल्स, रेंटिका और मोदी बुटीक में 5000 से 25000 रुपए रेंट पर ब्राइडल लहंगा मिलता है.
अगर आप शादी के लिए एक दिन के लिए महंगा लहंगा खरीदना एफॉर्ड नहीं कर पा रहे हैं या फिर आपको बहुत महंगा लग रहा है, तो फिर आप लहंगा रेंट पर भी अपनी शादी के लिए ले सकते हैं. आप आ सकते हैं ब्लॉसम अटायर, ब्राइडल डेरी, स्तुन्निंग पेटल्स, रेंटिका या फिर मोदी बुटीक में. यहां पर आपको 10,000, 5000 या 3000 जैसा आप पसंद करेंगे. उस हिसाब से आपको लहंगा रेंट पर मिल जाएगा.

मान लीजिए अगर काफी महंगा लहंगा है, तो आपको 1 दिन का 1 लाख रुपये वाले लहंगे के लिए ₹10,000 देना पड़ेगा. इस तरीके से यहां दाम ऊपर नीचे होता है. इसके लिए आपको अपना आधार कार्ड और सिक्युरिटी मनी डिपॉजिट करना पड़ेगा.

ऐसे में कुछ ऐसी दुल्हन होती हैं, जिनका लहंगा ₹2 लाख का पहनने का मन है, लेकिन सिर्फ एक दिन के लिए 2 लाख खर्च करना काफी मुश्किल लगता है. ऐसे में 20000- 25000 रुपए खर्च करके अपना शौक पूरा कर सकती हैं और अपनी यादगार पल को और खास बना सकती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके लिए ऊपर दिए गए इन 5 स्टोर में आप आसानी से आ सकते हैं. ब्लॉसम टायर की संचालक नेहा साहू बताती हैं कि हमारे पास हर फंक्शन के लिए लहंगा उपलब्ध है. मतलब की हल्दी से लेकर संगीत नाइट, मेहंदी, शादी के लिए और रिसेप्शन के लिए. ऐसे में आपको जैसा चाहिए वैसा यहां मिल जाएगा.

यहां सिक्योरिटी मनी हमेशा लेते हैं. क्योंकि, कई बार लोग लहंगा नहीं देते हैं. इसलिए बस खुद को सेफ जोन में रखने के लिए सिक्योरिटी मनी लेते हैं. वह भी जब वह वापस लौटाने आते हैं, तो उनका पूरा पैसा जस का तस लौटा दिया जाता है.

यहां पर आपको ₹5000 रेंट से लहेंगे की रेंज शुरू हो जाती है. बस यहां आपको एक बात का ध्यान रखनी है कि आपको लहंगे को किसी भी तरीके से खराब नहीं करना है या फिर कहीं भी कटा फता नहीं होना चाहिए. मतलब जैसा आप लेकर जा रहे हो. वैसा ही ज्यादा अच्छा है.

आप यहां से 3-4 लाख रुपए के लहंगे भी ले सकते हैं. बस 20000 से 25000 रुपए के रेंट में और कलर और साइज में मिल जाएगा. सब आपके अनुरूप मिलेगा. अगर साइज बड़ी है, तो आपके अनुसार स्टिचिंग हो जाएगा. अगर आप मिक्स मैच करके लहंगा ट्राई करना चाहती हैं, तो वह भी यहां पर करके दे दिया जाएगा.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.