Last Updated:
फरीदाबाद के डीग गांव में बिहार के अररिया से आए किसान महादेव ऋषिदेव भिंडी की खास वैरायटी लगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. 1 एकड़ में 10 किलो बीज लगाकर 45 दिन में फसल तैयार हो जाती है और मंडी में 20 से 40 रुपये किलो तक भाव मिल जाता है. मेहनत और सही वैरायटी की बदौलत आसपास के किसान भी अब भिंडी की इस खेती में दिलचस्पी दिखा रहे हैं..
Local18 से बातचीत में महादेव ऋषिदेव ने बताया मैं बिहार के अररिया से हूं यहां फरीदाबाद में पट्टे पर खेत लेकर भिंडी की खेती कर रहा हूं. 1 एकड़ में 10 किलो बीज लगा हैं जिसकी कीमत करीब 16 हजार रुपए पड़ी है. इस बार महंगे दाम वाले बीज लगाए हैं. कुल मिलाकर एकड़ में 20 हजार रुपए खर्च आता हैं. खेत की पांच बार जुताई हुई दो बार रूटमेटर से और तीन बार हेरो किया. 45 दिन में फसल तैयार हो जाती है.
भिंडी की वैरायटी
भिंडी की मैंने तीन वैरायटी लगाई हैं 1800, 2200 और 2500. इन वैरायटी की खासियत यही है कि मंडी में भाव अच्छा मिल जाता है कभी 20 कभी 25, 30 रूपये किलो कई बार तो 40 रूपये तक चला जाता है. ऐसे में मुनाफा ठीक-ठाक निकल जाता है और मेहनत बेकार नहीं जाती.
बिहार के रहने वाले हैं महादेव
महादेव ऋषिदेव ने बताया मेरी उम्र 55 साल है और मैं पिछले 10 साल से खास तौर पर भिंडी की खेती कर रहा हूं. बिहार में खेत कम हैं बस एक-दो बीघा हैं. उसमें परिवार चलाना मुश्किल हो गया था. एक तो खेती कम ऊपर से पानी की दिक्कत थी खेती के लिए तभी फरीदाबाद आकर यहां पट्टे पर खेत लिया. मेरी एक बेटी और तीन बेटे हैं. शुरू में खेती में इतना पैसा नहीं आया कि बच्चों को ज्यादा पढ़ा पाता कोई आठवीं तक, तो कोई नौवीं तक पड़े हैं.
गरीब आदमी हूं बेटी की शादी मजदूरी और खेती से हुई ब्याज पर पैसा लिया 10 हजार लिए तो 20 हजार लौटाने पड़े. उसी तरह तीन बच्चों की शादी की है एक बेटा अभी शादी के लिए बचा है. पूरा परिवार यहीं फरीदाबाद में मेरे साथ रहता है. खेत वाले मालिक के साथ आधा-आधा खर्च होता है. खाद के लिए डीएपी डाला था गर्मी के मौसम में हर 10 से 12 दिन में पानी देना पड़ता है. अभी तक तीन बार पानी दे चुका हूं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.