Fish and duck farming: बिहार में छपरा जिले के युवा किसान खेती किसानी के साथ-साथ नए-नए आइडिया अपना रहे हैं. किसान खेती के साथ ही मछली पालन, बत्तख पालन, मुर्गा पालन कर तगड़ी कमाई भी कर रहे हैं. युवा किसानों के खास आइडिया देखकर अन्य किसान भी काफी प्रभावित हो रहे हैं. जिले के एकमा प्रखंड अंतर्गत राजापुर गांव निवासी किसान अभिषेक उपाध्याय के द्वारा खास आइडिया से मछली पालन के साथ-साथ बत्तख पालन किया जा रहा है. इस आईडिया से वह डबल कमाई कर रहे हैं.
अभिषेक उपाध्याय जिस तालाब में मछली पालन करते हैं. उसी के किनारे 1000 बत्तख पालन भी किए हुए हैं. रात में बत्तख फॉर्म में बंद कर दिया जाता है. सुबह फार्म खोलते ही तालाब में बत्तख चारे की तलाश में उतर जाती हैं.

इस तरह से चारा का भी पैसा बच जाता है. उनका चारा में भी कम खर्च लगता है. तालाब से कीड़ा मकोड़ा और मछली पकड़ कर बतख अपना चारा बना लेती हैं. वहीं, तालाब से साल में एक से दो बार मछली निकाल कर बेच देते हैं. जबकि 1000 बत्तख प्रतिदिन 800-900 अंडे देती हैं.

जहां एक अंडा 8 से 12 रुपए में बेच दिया जाता है. इस तरह से अभिषेक के द्वारा डबल कमाई करने का जरिया बनाया गया है. यह बिजनेस आसानी से किया जा सकता है. मछली के साथ बत्तख पालन करके डबल कमाई किसान कर सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अभिषेक उपाध्याय ने लोकल 18 से बताया कि किसी काम के लिए वह मुजफ्फरपुर गए हुए थे. जहां उन्हें मछली पालन के साथ बत्तख पालन करने का आइडिया देखने को मिला. यह आइडिया उन्हें काफी पसंद आया. उसके बाद उन्होंने अपने यहां इस बिजनेस को शुरू किया. यह आइडिया आसपास के किसानों को भी खूब पसंद आ रहा है.

उन्होंने बताया कि किसान मछली के साथ बत्तख पालन करके डबल कमाई कर सकते हैं. साल में एक से दो बार तालाब से मछली निकल कर बेचा जा सकता है. मछली को चारा भी कम देना पड़ेगा. इस तरह से मछली के चारे का भी पैसा बच जाता है.

बत्तख तालाब से अपने चारे की व्यवस्था कर लेती हैं, जिससे बत्तख के भी चारा का पैसा बच जाता है. इस आइडिया से बिजनेस करने पर खर्च कम आता है और कमाई ज्यादा होती है. इस तरह से वह बत्तख के अंडे, मछली और बत्तख बेचकर घर बैठे तगड़ी कमाई कर लेते हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.