{“_id”:”69a5e4b81b5783a2a3005f4b”,”slug”:”farmer-dies-after-being-hit-by-a-transformer-wire-chandauli-news-c-189-1-svns1012-144933-2026-03-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Chandauli News: ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद तार की चपेट में आया किसान, मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
लखेदर मौर्य, फाइलफोटो
धीना।
Trending Videos
थाना क्षेत्र के बरहन गांव में सोमवार दोपहर खेत की सिंचाई के दौरान ट्रांसफार्मर में हुए धमाके के बाद तार की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बरहन गांव निवासी लखेंद्र मौर्य (26) पुत्र राम अवध खेती कर जीविकोपार्जन करते थे। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने खेत में सबमर्सिबल पंप से सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में तेज धमाका हुआ। आवाज सुनकर लखेंद्र उधर दौड़े। तभी ट्रांसफार्मर में आग लग गई और जलता हुआ तार नीचे गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से लखेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। लखेंद्र की पत्नी सोनम और तीन बच्चे शिवानी (4) और जुड़वा बेटियां श्रेया (2) व श्रुति (2) हैं। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। धीना थानाध्यक्ष दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।