फरीदाबाद में डींग गांव के खेतों में एक युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है और मौत के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है। पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव सदर थाना प्रभारी समेर सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि खेतों में एक पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस के अनुसार युवक का शव पेड़ पर काफी ऊंचाई पर फंदे से लटका हुआ था, जिस कारण वह दूर से आसानी से दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस के अनुसार शव करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। खेतों पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह कुछ ग्रामीण अपनी फसल देखने के लिए खेतों में पहुंचे थे। जब वे पेड़ के पास पहुंचे तो उन्होंने पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। शव की नहीं हो पाई शिनाख्त पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र करीब 35 साल के आसपास बताई जा रही है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.