Health Tips For Weather Change : मौसम में अचानक बदलाव का असर बच्चों की सेहत पर दिखने लगा है. पहले मार्च में हल्की गर्मी रहती थी लेकिन इस बार तापमान अचानक ऊपर चला गया है. फरीदाबाद में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मामलों में तेजी आई है. अस्पतालों में बच्चों के मरीज लगभग दोगुने हो गए हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, तापमान में उतार-चढ़ाव से बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर पड़ती है इसलिए खानपान और साफ-सफाई का खास ध्यान रखना जरूरी है. लोकल 18 ने इस बारे में फरीदाबाद के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील सिंगला से बात की.
Local 18 से बातचीत में सर्वोदय हॉस्पिटल सेक्टर-8 के डायरेक्टर और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुशील सिंगला ने बताया कि मौसम बदलते समय वायरस ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं. तापमान में उतार-चढ़ाव से बच्चों का शरीर एडजस्ट नहीं कर पाता. छोटे बच्चों की इम्यूनिटी वैसे भी अभी पूरी तरह मजबूत नहीं होती तो उन्हें नए वायरस से लड़ने में समय लगता है. इसी वजह से इन दिनों बच्चों को जुकाम, खांसी और बुखार ज्यादा हो रहे हैं.
डॉ. सुशील सिंगला के मुताबिक, जब तापमान अचानक बदलता है तो नाक के अंदर की झिल्ली सूख जाती है. इससे शरीर की नेचुरल प्रोटेक्शन कम हो जाती है. धूल और वायरस आसानी से अंदर चले जाते हैं. तापमान ज्यादा बढ़े तो सांस की नलियां सिकुड़ने लगती हैं जिससे बच्चों को खांसी और सांस लेने में दिक्कत होती है. यही कारण है कि छोटे बच्चों में ये दिक्कतें ज्यादा दिख रही हैं. ऐसे मौसम में बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत रखना बहुत जरूरी है. डॉ. सिंगला बताते हैं कि बच्चों को संतरा, नींबू, मौसमी जैसे विटामिन-सी वाले फल जरूर दें. पानी भरपूर पिलाएं ताकि डिहाइड्रेशन न हो. बच्चों को एकदम से एसी से बाहर गर्म जगह पर न ले जाएं. ऐसा करने से भी बीमारी का खतरा बढ़ता है.
बाहर से आते ही करें ये काम
डॉ. सिंगला के मुताबिक, बाहर से आने पर हाथ कम से कम 20 सेकंड तक साबुन से जरूर धुलवाएं. साफ-सफाई से कई संक्रमण दूर रहते हैं. पांच साल तक के बच्चे इन दिनों सबसे ज्यादा बीमार हो रहे हैं तो पेरेंट्स को उन्हें लेकर ज्यादा सतर्क रहना चाहिए. मौसम बदलने के बाद अस्पताल में बच्चों के मरीज लगभग दोगुने हो गए हैं. पहले रोज करीब 20 बच्चे इलाज के लिए आते थे, अब ये संख्या 40 तक पहुंच गई है. डॉक्टर मानते हैं कि सही खानपान, सफाई और थोड़ी सावधानी बरतकर बच्चों को इस मौसम में काफी हद तक बीमारियों से बचाया जा सकता है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.