होली से पहले बल्लभगढ़ के राजा नाहर सिंह बस अड्डे पर भारी भीड़ उमड़ रही है. अलीगढ़, आगरा, मथुरा और बुलंदशहर रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से हरियाणा रोडवेज ने बसें 10 से बढ़ाकर 33 कर दी गई हैं. जरूरत पड़ने पर संख्या और बढ़ाई जाएगी ताकि किसी यात्री को इंतजार न करना पड़े. Local 18 से बात करते हुए बल्लभगढ़ बस स्टैंड के डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि आज 32 से ज्यादा बसें अलीगढ़ और आगरा भेजनी पड़ीं, क्योंकि यात्रियों की तादाद बहुत थी. अलीगढ़ रूट पर सुबह 5 बजे से ही बसें शुरू हो जाती हैं. यही हाल आगरा रूट का भी है.
Local 18 से बात करते हुए बल्लभगढ़ बस स्टैंड के डीआई भागीरथ शर्मा ने बताया कि रोजाना जितनी बसें अलग-अलग रूटों पर चलती हैं, वो तो चल ही रही हैं, लेकिन होली की वजह से अब बसों की संख्या भी बढ़ा दी है. सबसे ज्यादा भीड़ अलीगढ़, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा रूट पर रहती है. आम दिनों में इन रूटों पर करीब 10 बसें चलती हैं लेकिन अभी रोज 32 से 33 बसें भेज रहे हैं. अगर भीड़ और बढ़ती है तो 40 से 50 बसें भी चलाई जाएंगी. आज 32 से ज्यादा बसें अलीगढ़ और आगरा भेजनी पड़ीं, क्योंकि यात्रियों की तादाद बहुत थी.
भगीरथ शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ रूट पर सुबह 5 बजे से ही बसें शुरू हो जाती हैं और हर 20 मिनट में एक बस मिल जाती है. यही हाल आगरा रूट का भी है. रात में भी कोई लिमिट नहीं है, जैसे ही भीड़ बढ़ती है, रोडवेज तुरंत अतिरिक्त बस भेज देता है. रोडवेज की कोशिश है कि किसी को भी लंबा इंतजार न करना पड़े. किराए की बात करें तो अलीगढ़ का 140 रुपये, बुलंदशहर का 142 रुपये, मथुरा का 150 रुपये और आगरा का 225 रुपये किराया है. बसें भले ही सामान्य हों लेकिन सीटें आरामदायक हैं ताकि सफर में दिक्कत न हो. 60 साल से ज्यादा उम्र वालों को किराए में छूट भी मिल रही है.
इन दिनों बस अड्डे पर जबरदस्त हलचल है. लोग अपने बैग और सामान के साथ टिकट खिड़की और प्लेटफॉर्म पर खड़े दिखते हैं. कोई पहले से टिकट लेकर तैयार है तो कोई बस आते ही चढ़ने की फिराक में. हर तरफ होली का जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.