Saras Mela News : फरीदाबाद का सरस मेले लोगों को अपने हुनर दुनिया के सामने लाने का मौका दे रहा है. अंबाला की प्रविता रानी के लिए भी ये वरदान बनकर सामने आया है. उनका स्टॉल मेले का केंद्र बन चुका है. उनके पास शहद की कई वैरायटी मिल जाएंगी. यूकेलिप्टस, शीशम मल्टीफ्लॉवर और सरसों वाला शहद. मेहनत और अनुभव से तैयार उनकी शुद्ध हनी सेहत के लिए रामबाण है और अपनी खुशबू से ही खरीदारों का दिल जीत रहा है.
कितनी वैरायटी
प्रविता रानी के मुताबिक, भारत में करीब 80% सरसों की हनी तो सीधा अमेरिका चली जाती है. यूकेलिप्टस हनी 500 रुपये किलो है. जम्मू-कश्मीर की मल्टीफ्लॉवर हनी 800 रुपये किलो बिक रही है. प्रविता मधुमक्खी पालन सीधा खेतों में करती हैं. उनके पास करीब 350 बॉक्स हैं जिनमें मधुमक्खियां रखती हैं और वहीं से शहद निकालती हैं. मेले में लोग उनकी हनी के दीवाने हो गए हैं. खासकर सरसों की हनी सबसे ज्यादा बिक रही है. प्रविता का कहना है कि शहद का स्वाद, उसकी शुद्धता और सेहत के फायदे लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.
शहद में झलकता अनुभव
फरीदाबाद के मेले में इस बार उनका स्टॉल काफी अलग दिख रहा है. लोग रुककर शहद की खुशबू महसूस कर रहे हैं. कई तो बिना सोचे समझे खरीद भी रहे हैं. प्रविता की मेहनत और सालों का अनुभव उनके शहद में झलकता है. वो कहती हैं कि शहद सिर्फ स्वाद में नहीं सेहत के लिए भी जबरदस्त है. अपने स्टॉल के जरिए प्रविता ने ये भी दिखाया कि छोटे स्तर पर भी मधुमक्खी पालन करके अच्छा कारोबार किया जा सकता है. अपनी मेहनत और अनुभव के दम पर उन्होंने लोगों को शुद्ध हनी दी है, जो शहर की भीड़ में भी अलग पहचान बना रही है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.