फरीदाबाद के प्याला फाटक पर बन रहा रेलवे फ्लाईओवर 2027 तक पूरा होगा, जिससे 100 गांवों के लोगों को जाम, देरी और हादसों से राहत मिलेगी और इंडस्ट्रियल एरिया का सफर आसान होगा.
Local18 से बातचीत में मजदूरों और स्थानीय लोगों ने बताया फाटक भले ही पूरी तरह बंद कर दिया गया है लोग अब भी रोज़ आना-जाना कर रहे हैं. जो कर्मचारी इंडस्ट्रियल एरिया में काम करते हैं वो अपनी बाइक फाटक के इस पार खड़ी कर पैदल उस पार चले जाते हैं. सुबह-शाम यहां भारी भीड़ लगती है क्योंकि दूसरी तरफ बड़ा इंडस्ट्रियल एरिया है.
सहारनपुर के रहने वाले मोहम्मद साजिद के डेढ़ साल से यहां काम कर रहे हैं. बताते हैं कि फ्लाईओवर का काम लगभग डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था और अभी कम से कम डेढ़ साल और लगेंगे. हम सुबह आठ बजे काम शुरू कर देते हैं. दोपहर को खाना खाते हैं और फिर शाम 6 बजे तक काम चलता है. कई बार रात 10 बजे तक भी रुकना पड़ता है. अभी करीब 10 मजदूर साइट पर हैं. उम्मीद है 2027 तक काम पूरा हो जाएगा.
मोहम्मद आजम यहां पर डेढ़ महीने से काम कर रहे हैं और मानते हैं कि काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. उनके मुताबिक, फ्लाईओवर तैयार होने के बाद लोगों का बहुत समय बचेगा.
स्थानीय निवासी मनदीर फतेहपुर बिल्लौच गांव से आते-जाते हैं. वो रोज़ इसी रास्ते नौकरी पर जाते हैं. पहले फाटक खुलने में 10 मिनट से आधा घंटा लग जाता था. कई बार देर हो जाती नौकरी पर कटौती भी होती थी. फ्लाईओवर बनने के बाद रोज़ का तनाव कम होगा हादसे भी घटेंगे. दूर-दराज के इलाकों से भी सीधा संपर्क बनेगा यहां तक कि उत्तर प्रदेश की ओर जाने वालों को भी राहत मिलेगी.
राजकुमार मथुरा के रहने वाले हैं और अब फरीदाबाद में किराए पर रहते हैं. वह कहते हैं 15 से 20 साल हो गए इस रास्ते से आते-जाते. पहले जाम में फंसना आम बात थी. ट्रेन निकलने के बाद गाड़ियों की लाइनें लग जाती थीं. फ्लाईओवर बनने से एक्सीडेंट कम होंगे सफर भी आसान हो जाएगा.
लोगों के खेत फाटक के इस पार और उस पार
स्थानीय लोग बताते हैं कि ये रास्ता सैकड़ों गांवों को जोड़ता है और रोज़ाना हज़ारों कर्मचारी इसी से इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचते हैं. साथ में किसानों को भी फायदा होगा. बड़ी संख्या में लोगों के खेत फाटक के इस पार और उस पार हैं. अभी काम जारी है औऱ मजदूर दिन-रात जुटे हैं. पहले कहा गया था कि 2026 तक फ्लाईओवर पूरा हो जाएगा लेकिन अब लगता है 2027 तक ही बन पाएगा. लोग उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब ये फाटक जाम और घंटों की देरी बस याद बन के रह जाएगी और प्याला फ्लाईओवर उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को सच में आसान बना देगा.
About the Author
Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.