HSVP के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि शहर में जिन सड़कों के किनारे कच्ची जमीन है, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाएगा।
फरीदाबाद में सड़कों के किनारे उड़ती धूल से जूझ रहे लोगों को अब जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने एक ठोस योजना तैयार की है। यह कदम AQI वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के
AQI खतरे के पार हो जाता है
फरीदाबाद लंबे समय से धूल से होने वाले प्रदूषण की समस्या से जूझ रहा है। गर्मियों के दौरान शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) कई बार गंभीर श्रेणी में पहुंच जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, सड़कों के किनारे मौजूद कच्ची पट्टियां, टूटे फुटपाथ, निर्माण स्थलों से उड़ती मिट्टी और खाली प्लॉट से उठने वाली धूल वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने एक ठोस योजना तैयार की है।
शहर में सड़क किनारे पक्का होगा
इन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए AQI वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सड़कों के किनारे कच्ची जगह नहीं छोड़ी जाए, क्योंकि यही धूल उड़कर प्रदूषण का स्तर बढ़ाती है। इसी के तहत अब सड़कों के किनारे की कच्ची पट्टियों को पक्का करने की योजना बनाई गई है।
HSVP ने बनाई प्लानिंग
HSVP के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर संदीप दहिया ने बताया कि शहर में जिन सड़कों के किनारे कच्ची जमीन है, उन्हें चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाएगा। इससे न केवल धूल उड़ने की समस्या कम होगी, बल्कि सड़कों की संरचना भी मजबूत होगी और सफाई व्यवस्था में सुधार आएगा।

प्रशासन का मानना है कि यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कई विभागों के किया शामिल
प्रशासन का मानना है कि यह कदम शहर की वायु गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि योजना सफल रही, तो आने वाले समय में फरीदाबाद के लोगों को धूल और प्रदूषण से काफी हद तक राहत मिल सकती है। यह पहल स्वच्छ और बेहतर पर्यावरण की दिशा में एक जरूरी कदम मानी जा रही है। इसकों लेकर एफमडीए, नगर निगम, पी डब्यू डी और एचएसवीपी को आयोग की तरफ से आदेश जारी किये गए है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.