नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी उर्फ राजकुमार धोखाधड़ी का शिकार हो गया. कथित गोरक्षक बिट्टू बजरंगी शादी करके अपने जीवन की नई शुरुआत करना चाहता था. लेकिन उसके साथ हुई धोखाधड़ी ने उसके सपनों को चकनाचूर कर दिया है. शादी के लिए बिट्टू ने बिचौलिए को 30 हजार रुपये भी दिए थे.
नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी के साथ धोखाधड़ी. (फाइल फोटो)
क्या है पूरा माजरा
बिट्टू बजरंगी ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पड़ोसी का एक रिश्तेदार बंटी से उसकी जान-पहचान थी. घर की परिस्थितियों के चलते बिट्टू ने शादी की इच्छा जताई थी. बिट्टू की इच्छा जानकर बंटी ने उसे रानी नाम की एक लड़की से मिलवाया, जो अलीगढ़ में रहती थी. लेकिन वह बिट्टू को पसंद नहीं आई. इसके बाद बीते साल 5 सितंबर को बंटी ने बिट्टू से अपने खाते में तीन हजार रुपये भिजवाए. फिर उसी रात 9 बजे लड़की के परिवार के 6 लोग फरीदाबाद स्थित बिट्टू के घर आए और बातचीत पूरी होने के बाद शादी पक्की करके चले गए.
क्या बोली पुलिस
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गौ रक्षक बिट्टू बजरंग को कथित तौर पर एक व्यक्ति ने उनकी शादी कराने के बहाने 30,000 रुपये का चूना लगाया. उन्होंने बताया कि 2023 के नूह सांप्रदायिक दंगों के आरोपी बजरंग की शिकायत के आधार पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.
क्या बोली होने वाली दुल्हन
बजरंगी ने अपनी शिकायत में कहा, ‘जब मैंने दुल्हन को फोन किया, तो उसने कहा कि उसे शादी के बारे में कुछ नहीं पता और मुझे खाली हाथ लौटना पड़ा.’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बजरंग और आरोपियों के बीच हुए समझौते के अनुसार, उन्हें शादी की तैयारियों के लिए 1.20 लाख रुपये देने थे. अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर, बंटी, रानी और अन्य के खिलाफ सारण पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और जांच जारी है. बजरंगी के एक पड़ोसी ने बताया कि उनके घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अंत में सब कुछ बिगड़ गया.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.