फरीदाबाद में कर्मचारी के सुसाइड मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।
फरीदाबाद के मुजेसर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां सेक्टर-22 स्थित बिजली विभाग के कंप्लेंट सेंटर में कार्यरत एक पक्के कर्मचारी ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलत
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सुरेश निवासी गांव गड़खेड़ा, थाना सदर बल्लभगढ़ के रूप में हुई है। सुरेश दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) की सब-डिवीजन नंबर 3, सेक्टर-22 के कंप्लेंट सेंटर में पक्के कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। उसकी ड्यूटी सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहती थी।
बिजली निगम दफ्त का वह कमरा, जहां पर कर्मचारी फंदे से लटका मिला।
पुलिस को मिली सूचना और मौके की स्थिति
मुजेसर थाना के एएसआई सतपाल कुमार ने बताया कि रात करीब 9 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सेक्टर-22 स्थित DHBVN के कंप्लेंट सेंटर के एक कमरे में एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां देखा गया कि सुरेश का शव कमरे के पंखे से लटका हुआ था।
सहकर्मियों ने दी पुलिस को सूचना
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना का पता उस समय चला जब अन्य कर्मचारी नाइट ड्यूटी के लिए कंप्लेंट सेंटर पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके की जांच की और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया।
पुलिस जांच जारी
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.