LPG Cylinder Crisis Faridabad News : फरीदाबाद के न्यू होप वृद्धाश्रम में हालात खराब होती जा रही है. गैस सिलेंडर की कमी से बुजुर्गों के लिए खाना बनाना मुश्किल हो रहा है. 40 बुजुर्गों की देखभाल करने वाले आश्रम को हर महीने 4 से 5 सिलेंडर चाहिए, लेकिन 25 दिन की बुकिंग व्यवस्था से दिक्कत बढ़ गई है. प्रबंधन ने प्रशासन से नियमित गैस सप्लाई की मांग की है. लोकल 18 से वृद्धाश्रम के चेयरपर्सन राम निवास झंवर बताते हैं कि यहां के बुजुर्गों के लिए हर दिन नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का भोजन बनाना पड़ता है. एक सिलेंडर 7 दिन चलता है. महीने में 4 से 5 सिलेंडर की जरूरत पड़ती है.
गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और सिलेंडर समय पर न मिले तो सबसे बड़ी चुनौती खाना बनाने की है. राम निवास झंवर साफ कहते हैं अगर गैस खत्म हो गई तो 40 लोगों को खिलाएंगे कैसे? इन सबकी जिम्मेदारी मेरे ऊपर है.
वृद्धाश्रम की प्रेसिडेंट अनीता मलिक भी फिक्रमंद हैं. उनका कहना है कि अगर गैस की कमी और बढ़ी तो हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा. यहां के 35 बुजुर्ग ऐसे हैं जो खुद से कपड़े तक नहीं बदल सकते, ठीक से खाना भी नहीं खा पाते. ऐसे में अगर गैस न मिले तो देखभाल कैसे होगी? अनीता मलिक ने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है, डीसी और सीपी से अपील की है कि आश्रम के लिए सिलेंडर की नियमित सप्लाई होनी चाहिए. रोज नाश्ता, दोपहर-रात का खाना और बुजुर्गों की तबीयत बिगड़ने पर चाय या गर्म पानी तक बनाना पड़ता है. गैस की दिक्कत ऐसे ही रही तो बुजुर्गों की देखभाल करना नामुमकिन हो जाएगा.
पक्की व्यवस्था की मांग
आश्रम प्रबंधन चाहता है कि वृद्धाश्रम जैसे संस्थानों के लिए गैस सिलेंडर की अलग और पक्की व्यवस्था हो, ताकि यहां रहने वाले बुजुर्गों को कम से कम खाने-पीने की चिंता न सताए. हालांकि सरकार और गैस एजेंसी की तरफ से यही कहा जा रहा है कि गैस की दिक्कत नहीं है लेकिन लोग इसलिए परेशान हैं, जो बुकिंग करने की अवधि 25 दिन की कर दी गई है. इस वजह से लोग ज्यादा परेशान हैं और इसलिए भीड़ बढ़ गई है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.