LPG Cylinder Crisis Ballabgarh : गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने लोगों को नया विकल्प तलाशने पर मजबूर कर दिया है. फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बाजार में इंडक्शन चूल्हों की डिमांड अचानक बढ़ गई है. दुकानदारों के मुताबिक जहां पहले महीने में 15–20 इंडक्शन बिकते थे, अब सिर्फ तीन दिनों में 100 से ज्यादा यूनिट बिक चुकी हैं. लोकल 18 से बल्लभगढ़ मार्केट की एक पुरानी दुकान पर काम करने वाले लल्लन कुमार बताते हैं कि मैं 8 से 9 साल से यहां काम कर रहा हूं. ऐसी डिमांड पहले कभी नहीं देखी.
ऐसा पहले कभी नहीं हुआ
Local 18 से बातचीत में बल्लभगढ़ मार्केट की एक पुरानी दुकान पर काम करने वाले लल्लन कुमार ठाकुर बताते हैं कि मैं 8 से 9 साल से यहां काम कर रहा हूं. ऐसी डिमांड पहले कभी नहीं देखी. तीन दिन में करीब 120 इंडक्शन चूल्हे बेच चुका हूं. लोग परेशान हैं. गैस सिलेंडर मिलना मुश्किल हो गया है और जो मिल भी रहा है वो 2000 रुपये तक का पड़ रहा है. ऐसे में सबको इंडक्शन चूल्हा ही सस्ता और आसान लग रहा है. लल्लन कुमार के मुताबिक, हमारे पास हर कंपनी के इंडक्शन मिल जाते हैं- बजाज, महाराजा, फिलिप्स. कीमतें भी 2000 रुपये से शुरू हो जाती हैं. हर इंडक्शन पर एक साल की वारंटी भी है.
लल्लन बताते हैं कि सिलेंडर का अभी रेट 915 रुपये है लेकिन वो भी लोगों को आसानी से नहीं मिल पा रहा है. अगर कोई हर रोज इंडक्शन पर खाना बनाता है तो महीने का बिजली का बिल मुश्किल से 700 से 800 रुपये तक आता है. गैस के मुकाबले इंडक्शन ज्यादा किफायती है. अब तो गांव से भी लोग खरीदने आ रहे हैं. सबकी यही शिकायत है कि भैया गैस नहीं मिल रही. मजबूरी में इंडक्शन लेना पड़ रहा है. पहले ऐसा नहीं था.
कितने वॉट का कितने में
लल्लन कुमार ने बताया कि इंडक्शन का इतना क्रेज पहली बार देखने को मिल रहा है. इसमें स्टील के बर्तन ही चलते हैं, एल्युमिनियम या लोहे के नहीं. बजाज का टच पैनल वाला इंडक्शन 1900 वॉट का है 2750 रुपए में मिल जाता है. महाराजा का 1300 वॉट वाला 2000 रुपए का है. गैस की किल्लत ने लोगों को नए विकल्प अपनाने पर मजबूर कर दिया है. बल्लभगढ़ में इंडक्शन चूल्हों की बढ़ती मांग इसका उदाहरण है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.