फरीदाबाद में 12वीं के सीबीएसई साइकोलॉजी पेपर के बाद छात्रों के चेहरे खिले नजर आए. अधिकतर छात्रों ने पेपर को आसान बताया और कहा कि सवाल वही थे जो क्लास में पढ़ाए और रिवीजन में कराए गए थे. कई छात्रों को 90% से ज्यादा नंबर आने की उम्मीद है और आगे जेईई व नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी का लक्ष्य रखा है.
बोर्ड में अच्छा रिजल्ट जरूर आएगा
Local18 से बात करते हुए बच्चों ने अपने अनुभव भी शेयर किए. उन्होंने बताया कि अब तक सभी पेपर अच्छे हुए हैं. उनका कहना है कि अगर इसी तरह पेपर आते रहे तो बोर्ड में अच्छा रिजल्ट जरूर आएगा. साइकोलॉजी के पेपर में तरह-तरह के सवाल आए. जैसे एक सवाल था नेहा हमेशा स्कूल में अच्छे नंबर लाती है उसकी एनालिटिकल और क्रिटिकल सोच की तारीफ होती है, तो वह किस तरह की बुद्धि दिखा रही है.
एक सवाल में रेशनल इमोशनल थैरेपी (RET) के तीन स्टेप्स पूछे गए. फ्रिट्ज हाइडर की बैलेंस थ्योरी से जुड़ा सवाल भी था. और एक सवाल में पूछा गया अगर तुम्हारा दोस्त एग्जाम में फेल हो जाए और तुम उसकी फीलिंग्स समझने की कोशिश करो… तो ये कौन सा गुण है.
पेपर बिल्कुल आसान था
भविष्य परासर नाम के छात्र ने बताया कि पेपर बिल्कुल आसान था. उन्होंने कहा मैडम ने जैसा पढ़ाया था वैसा ही पेपर आया. जो रिवीजन कराया गया था उसमें से भी कई सवाल आए. मुझे पूरा भरोसा है कि साइकोलॉजी में जितने नंबर का पेपर है उतने नंबर आएंगे इतना विश्वास है. मैं कोशिश कर रहा हूं कि 12वीं में ओवरऑल 95% से ऊपर आऊं. भविष्य ने बताया कि 12 मार्च को मैथ्स का पेपर है और उसकी तैयारी भी बढ़िया चल रही है. आगे का प्लान है जेईई जैसी एंट्रेंस एग्जाम देना.
साइकोलॉजी में नंबर पूरे आएंगे
छात्रा शिप्रा ने भी पेपर को काफी अच्छा बताया. उन्होंने कहा कि थ्योरी का लगभग पूरा हिस्सा उन्हें आता था. पेपर में दो, तीन, चार और छह नंबर के सवाल थे और पूरा पेपर 70 नंबर का था. शिप्रा को भी उम्मीद है कि साइकोलॉजी में नंबर पूरे आएंगे. 12वीं में भी उन्हें 90% से ज्यादा की उम्मीद है. आगे चलकर वो नीट की तैयारी करना चाहती हैं और डॉक्टर बनना उनका सपना है.
अवंतिका पांडे ने कहा कि उनका पेपर अच्छा गया. उनके हिसाब से कुछ सवाल आसान थे कुछ थोड़े टफ भी थे लेकिन उन्होंने पूरा पेपर टाइम पर खत्म कर लिया. अवंतिका को भी भरोसा है कि उनके 90 से ज्यादा नंबर आ सकते हैं.
ज्यादातर सवाल वही थे जो क्लास में पढ़ाए गए थे
मेघा ने बताया कि पेपर काफी आसान था और ज्यादातर सवाल वही थे जो क्लास में पढ़ाए गए थे. उन्होंने घर पर भी खुद से काफी पढ़ाई की थी. मेघा को उम्मीद है कि इस बार 12वीं में करीब 80% नंबर आ सकते हैं. 10वीं में उनके 70% नंबर आए थे और इस बार वो उससे बेहतर करना चाहती हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.