Haryana Weather Live: हरियाणा में जनवरी के अंत में दिन का तापमान बढ़ा, फरीदाबाद सबसे गर्म रहा. गुरुग्राम, नूंह में तेज उछाल दर्ज हुआ. बारिश नहीं हुई. 1–2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ से कई जिलों में हल्की-मध्यम बारिश के आसार हैं.
चंडीगढ़ में पारा 22.2 डिग्री तक गया, जो सामान्य से करीब 2.8 डिग्री ज्यादा है. अंबाला, करनाल, हिसार और रोहतक में दिन का तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच रहा. पानीपत में 19.1 डिग्री और यमुनानगर के हथिनीकुंड बैराज में सिर्फ 18.3 डिग्री दर्ज हुआ यह सबसे कम था.
अब जरा पिछले 24 घंटों की बात करें तो गुरुग्राम और फरीदाबाद में तापमान में सबसे तेज उछाल आया. गुरुग्राम में करीब 4.9 डिग्री और फरीदाबाद में 4.7 डिग्री की बढ़ोतरी रही. नूंह में तो 6.1 डिग्री तक तापमान चढ़ गया. इस दौरान पूरे प्रदेश में बारिश कहीं नहीं हुई. हर जगह आंकड़ा जीरो ही रहा.
अब मौसम फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने बताया है कि आज रात से हिमालयी इलाके में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसका असर 1 और 2 फरवरी को हरियाणा में दिखेगा. खासकर गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी और नूंह जैसे दक्षिणी-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 1 फरवरी को कई जगहों पर 50 से 75% तक बारिश का अनुमान लगाया गया है.
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि 4 फरवरी तक मौसम में बदलाव बना रहेगा. आज मौसम सूखा रहेगा ठंडी हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं हल्की धुंध भी दिख सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज देर रात और 1 फरवरी को कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. 2 और 3 फरवरी को भी कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है. फिर 4 फरवरी से मौसम साफ हो जाएगा लेकिन रात को ठंड बढ़ सकती है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.