Haryana Weather Live: हरियाणा में जनवरी का मौसम इस बार बिल्कुल अलग है. सुबह घना कोहरा, लेकिन सूरज निकलते ही धूप खिल रही है और ठंड कम महसूस हो रही है. 22 से 24 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा बारिश व तेज हवाओं की संभावना है. किसान सतर्क क्योंकि गर्म दिन फसलों पर असर डाल सकते हैं.
तापमान की बात करें तो तस्वीर थोड़ी उलटी रही. आज प्रदेश में अधिकतम तापमान कल से करीब 2 डिग्री नीचे आया फिर भी यह सामान्य से लगभग 4.5 डिग्री ज्यादा रहा. यानी जनवरी के बीच में भी दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई. भिवानी (AWS) में सबसे ज्यादा 25°C दर्ज हुआ. चंडीगढ़ में तो पारा 25.1°C तक पहुंच गया जो सामान्य से करीब 7 डिग्री ऊपर है. अंबाला, हिसार, करनाल, रोहतक और नारनौल में तापमान 22°C के आसपास रहा. गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ (AWS) में 24°C से ऊपर रिकॉर्ड हुआ. सिरसा में हल्का गिरावट आई, लेकिन वहां भी तापमान बहुत नीचे नहीं गया.बारिश की बात करें तो कहीं भी बारिश नहीं हुई. आसमान साफ रहा इसी वजह से दिन में पारा चढ़ गया और लोग गर्मी जैसा महसूस करते दिखे जनवरी में ऐसा कम ही देखने को मिलता है.
मौसम के इस बदलाव का असर खेती पर भी दिख सकता है. फसलों के लिए ये तापमान सही नहीं है क्योंकि ज्यादा गर्मी में नमी जल्दी उड़ जाती है और किसानों को बार बार सिंचाई करनी पड़ती है. खासकर सब्जियां और गेहूं की फसल पर असर पड़ेगा.
फरीदाबाद की बात करें तो यहां सुबह 8 बजे के बाद से ही धूप खिल जाती है. लोग पार्कों में बैठकर धूप का मजा ले रहे हैं और सर्दी से थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं. हां, ठंड अभी है लेकिन वो काटने वाली ठंड नहीं जो जनवरी में होती थी.
कुल मिलाकर इस बार मौसम बिल्कुल अलग चल रहा है सुबह कोहरा, दिन में धूप. अब सबकी नजरें 22 से 24 जनवरी पर हैं जब बारिश और तेज हवाएं फिर से रंग बदल सकती हैं. लोग भी इंतजार कर रहे हैं कि ठंड वापसी करेगी या जनवरी में इस बार धूप ही राज करेगी.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.