फरीदाबाद मे क्राइम ब्रांच ने 5-5 हजार के दो ईमानी बदमाश पकड़े
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच डीएलएफ और सैंट्रल की टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाही करते हुए 5-5 हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है।
1 साल से चल रहा था फरार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि,क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने संदीप नामक बदमाश को गिरफ्तार किया है। जो फरीदाबाद के गांव नवादा का रहने वाला है। 1 साल पहले खेत में पानी की नाली को लेकर हुई कहासुनी के दौरान युवक को फावड़ा मारकर घायल करने के मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रूपए का ईमान घोषित किया हुआ था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को सूचना के आधार पर तिंगाव से काबू कर लिया है। जिसको एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मे पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया है।
जिला कोर्ट फरीदाबाद
दूसरे मामले में डेढ़ साल से फरार
वहीं दूसरे मामले में हवाई फायर करने और पैसे छीनने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी शुशांक उर्फ किट्टू को गिरफ्तार किया है। आरोपी पलवल का रहने वाला है और जून 2024 में थाना भूपानी में हवाई फायर कर युवक से पैसे छीने थे।
जिसके बाद आरोपी ने पीडित के साथ मारपीट भी की थी। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को नोयडा से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.