Local18 से बातचीत में कई बच्चों ने अपने-अपने अनुभव बताए. प्रियांशी तेवतिया ने कहा पेपर अच्छा गया 39 के 39 सवाल हल कर आई हूँ. उसे उम्मीद है कि साइंस में 70 से ऊपर नंबर आ जाएंगे. अंशिका ने बताया पेपर वैसे ही आया जैसा टीचर ने पढ़ाया था, लेकिन सवाल घुमा दिए गए थे.
सवाल घुमा दिए गए थे
Local18 से बातचीत में कई बच्चों ने अपने-अपने अनुभव बताए. प्रियांशी तेवतिया ने कहा पेपर अच्छा गया 39 के 39 सवाल हल कर आई हूँ. उसे उम्मीद है कि साइंस में 70 से ऊपर नंबर आ जाएंगे. अंशिका ने बताया पेपर वैसे ही आया जैसा टीचर ने पढ़ाया था, लेकिन सवाल घुमा दिए गए थे. उसके हिसाब से पेपर न तो बहुत आसान था न ही बिल्कुल मुश्किल. अंशिका को 80 से ज्यादा नंबर की उम्मीद है. उसने ये भी बताया कि आगे चलकर नॉन-मेडिकल या कॉमर्स में से एक चुनेगी लेकिन रिजल्ट आने के बाद ही आखिरी फैसला लेगी. उसका अगला पेपर कंप्यूटर का है और वो उसकी तैयारी में भी लगी है.
70 से 80 प्रतिशत नंबर की उम्मीद
खुशबू ने बताया उसने करीब 80 नंबर का पेपर किया है. उसके हिसाब से दो नंबर वाले कुछ सवाल मुश्किल थे, जबकि पांच नंबर वाले प्रश्न आसान थे. खुशबू ने सेल्फ स्टडी की थी उसे 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर की उम्मीद है. छात्र सीटू यादव ने कहा उसके पास जो सेट आया था वो आसान था और उसने सारे 39 सवाल हल कर दिए. उसे भी करीब 70 से 80 प्रतिशत नंबर की उम्मीद है.
पेपर बहुत खराब गया
हर किसी की राय एक जैसी नहीं रही. प्रियांशी ने साफ कहा कि उसका पेपर बहुत खराब गया सवाल उसे मुश्किल लगे कुछ तो समझ ही नहीं आए. कृष्ण भी पेपर से खुश नहीं था उसे लगा कि कुछ सवाल सिलेबस से बाहर के हैं और टीचर ने जैसा पढ़ाया वैसा कुछ आया ही नहीं. प्रियांशु चौहान ने भी निराशा जाहिर की उसने कहा कि पेपर उम्मीद के मुताबिक नहीं था.
थ्योरी याद थी लेकिन सवाल समझने में समय लग गया
पेपर में मानव शरीर, अम्लों से जुड़े सवाल, रेफ्रिजरेटर के पास गर्मी क्यों महसूस होती है ओम के नियम पर आधारित नंबरिकल्स और विद्युत धारा के तापीय प्रभाव से जुड़े प्रश्न आए थे. कुछ बच्चों का कहना था कि थ्योरी याद थी लेकिन सवाल समझने में समय लग गया.
साइंस पेपर औसत से थोड़ा कठिन रहा
कुल मिलाकर आज का साइंस पेपर औसत से थोड़ा कठिन रहा. किसी के लिए अच्छा तो किसी के लिए सिरदर्द बन गया. अब सबकी नजरें कंप्यूटर और आईटी के अगले पेपर पर हैं. बच्चे उम्मीद कर रहे हैं कि आगे के पेपर बेहतर जाएँगे और रिजल्ट अच्छा आएगा.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.