फरीदाबाद में आज सीबीएसई 12वीं का अकाउंटिंग पेपर बच्चों के लिए आसान साबित हुआ. छात्रों ने सेल्फ स्टडी, टीचर्स की गाइडेंस और ऑनलाइन वीडियो से तैयारी की और पेपर उनके मुताबिक आया. परीक्षा के बाद खुशी और संतुष्टि चेहरे पर साफ दिखी सभी आगे के पेपर्स के लिए तैयार और आत्मविश्वासी हैं.
टीचर्स ने जो पढ़ाया वही आया
Local18 से बातचीत में बच्चों ने दिल खोलकर अपने अनुभव बताए. मुस्कान ने कहा कि उसका पेपर बहुत अच्छा गया और घर पर की गई सेल्फ स्टडी ने उसे काफी फायदा दिया. अब वो अगले पेपर्स के लिए भी पॉजिटिव है. रौनक ने भी अपने नंबरों को लेकर उम्मीद जताई उसका कहना था कि पेपर इतना अच्छा गया कि 90% से ऊपर नंबर आ सकते हैं. टीचर्स ने जो पढ़ाया वही आया इसलिए उसे पूरा भरोसा है कि रिजल्ट अच्छा रहेगा. छात्रा यतिक ने बताया कि उसने खास तौर पर सुनील पांडे की वीडियो देखकर तैयारी की थी और पेपर वैसा ही आया जैसा वीडियो में बताया गया था. यतिक ने ये भी जोड़ा कि दसवीं में उसे 70% मिले थे लेकिन इस बार वो मेहनत करके 85% तक पहुंचना चाहती है.
पेपर अच्छा गया और वो 75% से ज्यादा नंबर की उम्मीद
सृष्टि वर्मा ने भी अपनी बात रखी उसने कहा कि पेपर अच्छा गया और वो 75% से ज्यादा नंबर की उम्मीद कर रही है. कृषिका भारती ने बताया कि उसे 60 से ज्यादा नंबर मिलने की उम्मीद है और उसका सपना CA बनने का है. उन्होंने कहा कि टीचर्स की पढ़ाई सीधे-सीधे पेपर में काम आई. तन्वी ने भी पेपर को अच्छा बताया और कहा कि उसे 60% नंबर मिल सकते हैं.
संस्कृति का भी यही कहना है जो पढ़ाया गया था वही आया. उसका टारगेट 95% से ऊपर का है. उसने बताया कि दसवीं में उसे 91% मिले थे और अब 12वीं में भी अच्छे नंबरों की उम्मीद है. अगला पेपर उसका मैथ्स का है और पहले फिजिकल एजुकेशन का पेपर भी अच्छा हो चुका है. छात्र कासीव ने बताया कि उसका पेपर अच्छा गया और उसने 10वीं में 70 नंबर आये थे इस बार वो 80% तक पहुंचने की सोच रहा हूँ.
अकाउंटिंग का पेपर उनके लिए आसान
आज छात्रों की बातों से साफ है कि अकाउंटिंग का पेपर उनके लिए आसान और उम्मीद के मुताबिक था. बच्चों ने सेल्फ स्टडी, टीचर्स की गाइडेंस और ऑनलाइन वीडियो का पूरा फायदा उठाया. परीक्षा के बाद उनकी खुशी और संतुष्टि चेहरे पर साफ नजर आई जिससे एक बात फिर साबित होती है मेहनत और लगन का फल जरूर मिलता है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.