फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र की नवलु कॉलोनी रेलवे रोड पर आज नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 40 से अधिक अवैध रूप से संचालित गेस्ट हाउस और होटलों को सील कर दिया। इस इलाके में लंबे समय से बिना अनुमति के होटल संचालन और अवैध गतिविधियों की शिकायतें प्रशासन को मिल रही थी, जिसके बाद यह सख्त कदम उठाया गया। चेतावनी देने के बाद भी चल रहे जानकारी देते हुए बस अड्डा चौकी प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि नवलु कॉलोनी में कई गेस्ट हाउस और होटल नियमों की अनदेखी कर चलाए जा रहे थे। इन प्रतिष्ठानों के खिलाफ कई बार पत्राचार किया गया और संचालकों को आवश्यक दस्तावेज और अनुमति पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिली उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियों की शिकायतें भी सामने आई थी। इसके चलते आज सीलिंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भविष्य में यदि कोई भी बिना अनुमति होटल या गेस्ट हाउस चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरी दस्तावेज भी नहीं मिले वहीं नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर करण भगोरिया ने बताया कि संबंधित गेस्ट हाउस और होटलों के पास वैध परमिशन और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। नोटिस जारी करने के बाद भी जब संचालक आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाए, तो करीब 35 से 50 प्रतिष्ठानों को सील किया गया। जबरन सील हटाने पर होगी FIR उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सील तोड़ने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.