खरगोन। शहर के मोमिनपुरा क्षेत्र में बुधवार को संगीता बड़ोले की प्रथम पुण्यतिथि परिजनों ने सेवा दिवस के रूप में मनाई। इस अवसर पर गौरीधाम निवासी बड़ोले परिवार ने जरूरतमंद व गरीब परिवारों को भोजन कराकर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान परिवारजनों ने बताया कि श्रीमती बड़ोले वे सदैव जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहती थी। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार ने उसी सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए बस्ती के कई परिवारों को स्नेह पूर्वक भोजन कराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.