पलामू पुलिस ने पांकी थाना क्षेत्र में नकली अंग्रेजी शराब की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी को सूचना मिली थी कि सालमदिरी से पांकी आने वाली सड़क पर एक कार से भारी मात्रा में नकली शराब बिहार भे
एसडीपीओ के निर्देश पर दो छापामारी दल गठित किए गए। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहन को रोका गया। तलाशी में कार से 28 पेटी रम बरामद हुई। वाहन में सवार दो तस्करों, आरिफ अंसारी उर्फ गाडेन और एजाज आलम को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे शराब सालमदिरी (ऐनवा-मैनवा) के जंगल से लाते थे और कई बार बिहार में बेच चुके हैं। उनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल में स्थित अवैध नकली शराब फैक्ट्री में छापामारी की। मौके से फैक्ट्री संचालित करने वाले राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार और सुनील प्रसाद को भी गिरफ्तार किया गया।
नकली शराब, स्पिरिट, केमिकल, रैपर सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद
छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से विभिन्न ब्रांडों की नकली शराब, स्पिरिट, केमिकल, रैपर सहित बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई। जब्त की गई सामग्री में 384 बोतल रम, विस्की की 4 पेटी, लगभग 300 लीटर स्पिरिट, विभिन्न केमिकल, रैपर, खाली गैलन और बिना लेबल लगी लगभग 2520 बोतलें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, दो चारपहिया वाहन और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में आरिफ अंसारी उर्फ गाडेन और एजाज आलम पांकी के बंगलाडीह के निवासी हैं। राहुल प्रसाद उर्फ राहुल कुमार लातेहार के बरवैया और सुनील प्रसाद नावाजयपुर के महुलिया के रहने वाले हैं। राहुल प्रसाद पर मनिका, बालूमाथ और हरिहरगंज थाना में कई मामले दर्ज हैं, जबकि सुनील प्रसाद पर नावाजयपुर थाना में एक मामला दर्ज है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.