News Expressway Open- होली के बाद राजस्थान, एमपी, यूपी और उत्तराखंड वालों को सौगात मिलने जा रही है. अगले साल जब आप त्यौहार मनाने के लिए घर जाएंगे तो ट्रेनों में धक्का-मुक्की करके सफर करने की जरूरत नहीं होगी. बल्कि ट्रेनों से कम समय में रास्ते में मस्ती करते हुए आप घर पहुंच सकेंगे.
दिल्ली से कनेक्ट होने वाले दो-दो एक्सप्रेसवे शुरू होने वाले हैं
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया ( एनएचएआई) दिल्ली – देहरादून 212 किमी. ग्रीनफील्ड एक्सेस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कर रहा है. यह एक्सप्रेसवे लगभग तैयार हो चुका है. इसका ट्रायल भी हो चुका है होली के बाद इस एक्सप्रेसवे को जनता के लिए खोले जाने की तैयारी है. यह एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर खेकड़ा, शामली, सहारनपुर होकर देहरादून जा रहा है. पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड के अलावा यह सेक्शन पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली वालों के लिए वरदान साबित होगा.
दिल्ली से यूपी बार्डर पहुंचना होगा आसान
इस एक्सप्रेसवे शुरू होने के बाद पूर्वी, दक्षिणी दिल्ली और नोएडा के लोगों को यूपी बार्डर तक पहुंचना आसान हो जाएगा. वाहन चालक 15 मिनट फर्राटे भरते हुए बॉर्डर पहुंच सकेंगे. दक्षिणी दिल्ली के वाहन चालक निजामुद्दीन से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से होते हुए अक्षरधाम तक आएंगे. इसके बाद दिल्ली देहरादून एक्सस कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे से गीता कॉलोनी होते हुए यूपी बार्डर तक पहुंच सकेंगे.
दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे भी होगा तैयार
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे भारत का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट है, जो करीब 1,350किमी लंबा, 8-लेन है. इसका काफी काम हो चुका है. गुजरात के कुछ पैकेज (वडोदरा-विरार) देरी से का चल रहा है. इससे दिल्ली-मुंबई सफर 12-13 घंटे में पूरा होगा, ट्रैफिक कम होगा और अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा. इतना ही नहीं दिल्ली के लोगो को सीधा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस पहुंचाने के लिए डीएनडी-मानेसर एक्सप्रेसवे (एनएच-148एनए) बनाया गया है, जो सीधा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर कनेक्ट होगा.यह एक्सप्रेसवे डीएनडी से शुरू होगा. यानी इससे दूसरे राज्यों के अलावा दिल्ली के साथ साथ नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ वालों को राहत मिलेगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.