रांची|गांधी नगर निवासी 60 वर्षीय मदन चौबे को पिछले तीन साल से लकवा से ग्रसित हैं। वे बिना सहारे के एक कदम भी नहीं बढ़ा सकते हैं। लेकिन, लकवा भी वोट देने से नहीं रोक पाया। वह दो लोगों के सहारे वार्ड संख्या 2 के अंतर्गत आने वाले ज्ञानोदय मध्य विद्यालय गांधीनगर के बूथ संख्या 10 पर मतदान करने पहुंचे आैर मतदान किया। पूछने पर मदन चौबे ने बताया कि वे चाहते हैं कि ऐसे प्रत्याशी की जीत हो जो रांची नगर क्षेत्र के साथ ही उनके वार्ड के विकास पर भी गंभीर होकर बेहतर काम करे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.