सिंचाई विभाग कार्यालय में दो दिन पहले लगी आग लगने के मामले में प्रथम दृष्टया दो कर्मचारियों को दोषी मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इनमें एक चौकीदार व कर्मी शामिल है। एसएसपी चौराहे के पास स्थित निचली गंग नहर प्रखंड डिवीजन के कार्यालय में सोमवार सुबह करीब छह बजे आग लग गई थी। दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब आठ घंटे में आग पर काबू पाया था। भाकियू के पदाधिकारियों ने षड़यंत्र के तहत आग लगाने का आरोप लगाया था। जांच के दौरान कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को पुलिस ने कब्जे में लिया था। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, डीवीआर में चतुर्थ श्रेणी कर्मी भरत कुमार रविवार रात 11:02 मिनट पर जाते हुए दिखाई दिया था। यह करीब एक घंटे बाद बाहर निकला था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.