रिविलगंज| रिविलगंज स्वर्ण व्यवसायी संघ की विशेष बैठक गुरुवार को गुड्डू ज्वेलर्स के प्रांगण में विजय कुमार अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सोने-चांदी के आसमान छूते दामों के कारण बढ़ते सुरक्षा जोखिम को देखते हुए संघ ने कई कड़े निर्णय लिए हैं। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सुरक्षा के मद्देनजर अब हेलमेट, मास्क या बुर्का पहनकर चेहरा ढकने वाले ग्राहकों का दुकानों में प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके अलावा, आभूषणों की शुद्धता और ग्राहकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए खरीद-बिक्री के दौरान आधार कार्ड और मोबाइल नंबर देना अनिवार्य कर दिया गया है। व्यवसायियों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में रात्रि पुलिस गश्त बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.