झारखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। सुबह की कोहरे भरी हवा और देर शाम ठंडी बयार लोगों को कंपकंपी महसूस करा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने बताया कि राज्य में फिलहाल कोई प्रमुख मौसमी प्रणाली सक्रिय नही
झारखंड में पिछले दो दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है।
पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के ऊपरी हिस्सों में टर्फ के रूप में मौजूद जरूर है, लेकिन इसका झारखंड के मौसम पर सीधा असर नहीं पड़ रहा है। दिन में हल्की धूप मिल रही है, हालांकि सुबह और रात की ठंड सामान्य से ज्यादा महसूस हो रही है। अगले पांच दिन मौसम इसी तरह स्थिर और शुष्क रहने का अनुमान है।
4 डिग्री पहुंचा रांची के कांके का पारा
राज्य के कई जिलों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 3°C तक नीचे चला गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 03.5°C गुमला में रिकॉर्ड किया गया। यह इस सीजन का अब तक का सबसे कम पारा है। रांची में न्यूनतम तापमान 8°C के करीब पहुंच गया।
वहीं कांके का पारा 4 डिग्री के करीब है। बोकारो, गिरिडीह, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में भी रात का तापमान सामान्य से कम रह रहा है। गढ़वा, पलामू, लातेहार और लोहरदगा में गिरावट सबसे ज्यादा दर्ज की गई है। इन जिलों में रात का तापमान 4°C से 9°C के बीच रहने का अनुमान है।

दिन के तापमान में मामूली उतार–चढ़ाव, हवा में नमी कम
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में दिन का पारा 24°C से 28°C के बीच रह सकता है। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.0°C चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया है।
सुबह के समय रांची, धनबाद और बोकारो में हल्की धुंध दिखी, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ आसमान साफ हो गया। हवा में नमी कम रहने से दिन का मौसम शुष्क महसूस हुआ। दुमका, देवघर, पाकुड़ और साहिबगंज में भी सुबह ठिठुरन बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 10°C से 13°C के बीच बना हुआ है।

रांची में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 23–25°C रहने वाला है।
अगले पांच दिनों तक और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने 13 दिसंबर तक किसी भी जिले के लिए किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। रांची में अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 23–25°C और न्यूनतम 8–11°C के बीच रहने का अनुमान है। दिन की धूप राहत देगी, लेकिन सुबह–शाम ठंड और बढ़ेगी। किसानों के लिए यह मौसम अनुकूल बताया गया है, हालांकि कोहरा और धुंध से सुबह के समय थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.