धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में गुरुवार देर रात पांच जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। इस झुंड में एक बच्चा हाथी भी शामिल था। हाथियों का यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश कर गय
देर रात डंडाटांड़ के रास्ते दलुगोड़ा गांव पहुंचते ही हाथियों ने रिहायशी इलाके में आतंक फैला दिया। हाथियों ने दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने घर में रखी धान की फसल खा ली और शेष अनाज को इधर-उधर बिखेर दिया।
हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। उस समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू और उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गए। घटना के समय घर के मुखिया रामलाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ते हुए चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया।
हाथियों ने एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया।
भाजपा टुंडी मंडल अध्यक्ष पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे
शुक्रवार सुबह भाजपा टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग एवं प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही तत्काल राहत के रूप में अनाज एवं ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही। हाथियों के उत्पात से इलाके में दहशत का माहौल है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.