झारखंड के धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। बताया जा रहा है कि पांच हाथियों के इस झुंड में एक बच्चा हाथी भी शामिल था। हाथियों का यह झुंड गिरिडीह जिले के पीरटांड़ क्षेत्र से होते हुए धनबाद जिले के पश्चिमी टुंडी प्रखंड में प्रवेश किया।
देर रात डंडाटांड़ मार्ग से होते हुए हाथियों का झुंड दलुगोड़ा गांव पहुंचा, जहां रिहायशी इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, हाथियों ने दलुगोड़ा गांव निवासी रामलाल मुर्मू के एक घर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घर में रखी धान की फसल हाथियों ने खा ली, जबकि शेष अनाज इधर-उधर बिखेर दिया। इसके बाद हाथियों ने दीवार तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया।
घटना के समय घर में रामलाल मुर्मू की पत्नी चंदोली मुर्मू तथा उनकी तीन बेटियां संजोती कुमारी, सेवान्ती कुमारी और समिता कुमारी सो रही थीं। गनीमत रही कि सभी सुरक्षित बच गईं। घटना के समय घर के मुखिया रामलाल मुर्मू रोजगार के सिलसिले में बाहर गए हुए थे।
ये भी पढ़ें- Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट को मिलेगा नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस एम.एस. सोनक संभालेंगे कमान
सूचना मिलते ही मशालचियों की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को गांव से खदेड़ते हुए चीना पहाड़ी की ओर भेजा गया। सुबह भाजपा टुंडी मंडल अध्यक्ष गोविन्द टुडू पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से संपर्क कर पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। साथ ही तत्काल राहत के रूप में अनाज एवं ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े उपलब्ध कराने की बात कही।
हाथियों के उत्पात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.