छत्रपति संभाजीनगर। महाराष्ट्र के परभणी नगर निगम के वार्ड 1ए में हुआ चुनाव इस बात का जीता-जागता उदाहरण बन गया कि हर वोट की कीमत होती है। यहां शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के उम्मीदवार ने सिर्फ एक वोट से जीत दर्ज की। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) के व्यंकट दहाले को 4,312 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भाजपा उम्मीदवार प्रसाद नागरे को 4,311 वोट मिले।
इसी वार्ड में शिवसेना के उम्मीदवार मोहन सोनावणे को 1,363 वोट मिले, जबकि 113 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। संयोग से, मराठवाड़ा क्षेत्र में परभणी एकमात्र नगर निगम है, जहां शिवसेना (यूबीटी) ने भाजपा से अधिक सीटें जीती हैं।
परभणी में शिवसेना (यूबीटी) को 25 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा ने 12 सीटें जीतीं। महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को हुए थे और नतीजे अगले दिन घोषित किए गए। राज्यव्यापी अंतिम आंकड़ों के अनुसार, भाजपा ने कुल 2,869 में से 1,425 सीटें जीतकर बढ़त बनाई, जबकि शिवसेना को कुल 155 सीटें मिलीं। एजेंसी
बेटे की बीएमसी में जीत के बाद भाजपा नेता का निधन
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री राज के. पुरोहित का बीमारी के कारण निधन हो गया। परिजनों के मुताबिक, भाजपा नेता पुरोहित ने शनिवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से एक दिन पहले राज पुरोहित के बेटे और भाजपा नेता आकाश पुरोहित वार्ड नंबर 221 से जीत हासिल की थी। वार्ड नंबर 221 से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार आकाश राज पुरोहित ने को कुल 6,722 वोट मिले। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी जनक जितेंद्र संघवी को 1,869 वोटों के अंतर से हराया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.