दिल्ली के सीलमपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। ब्रह्मपुरी गली नंबर-2 में सोमवार देर रात एक जर्जर मकान की छत गिरने से 62 साल की बुजुर्ग महिला नीना वर्मा की मौत हो गई। हादसे में उनका 13 साल का पोता बाल-बाल बच गया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों ने मकान मालिक पर आरोप लगाया है कि वह बुजुर्ग को दूसरे मकान में शिफ्ट नहीं होने दे रहा था। जहां हादसा हुआ, वहां दिन में काफी चहल-पहल रहती है। दिन में हादसा होता तो शायद ज्यादा लोग हताहत होते।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.