Last Updated:
Darbhanga News: दरभंगा में एम्स शिलान्यास के बाद से एकमी-शोभन बाईपास को फोरलेन बनाने की मांग लगातार उठ रही थी. अब इस दिशा में काम शुरू हो गया है. श्री राम कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एम्स से लगभग एक किलोमीटर दूर शोभन की ओर बेस कैंप बनाया है. होली के बाद काम तेज होगा. फिलहाल एकमी घाट पर पुल निर्माण का कार्य जारी है.
कंस्ट्रक्शन कंपनी के वर्कर हाईवा चालक मनोज बताते हैं कि यहां पर मैं हाईवा चलाता हूं. काम अभी चालू हो गया है और कैंप भी अभी बन रहा है. होली के बाद पूरी रफ्तार से काम चालू हो जाएगा. अभी एकमी घाट पर पुल निर्माण को लेकर कार्य किया जा रहा है.
जाम की समस्या से मिलेगी राहत
इस फोरलेन की कुल लंबाई 11 किलोमीटर होगी, जो एकमी चौक से शोभन तक बनाया जाएगा. इसके निर्माण के लिए 93 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया गया है, जो 14 मौजे से लिया गया है. इस फोरलेन के बन जाने से एम्स की कनेक्टिविटी और सुगम हो जाएगी, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा होगी. फोरलेन निर्माण कार्य की लागत 338 करोड़ रुपये है, और इसे जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. एक्मी घाट से निर्माण कार्य शुरू हो गया है, जहां पुल वर्क शुरू हुआ है. इस फोरलेन के बन जाने से दरभंगा शहर में जाम की समस्या कम होगी और आवागमन सुगम होगा.
फोरलेन के फायदे
एम्स की कनेक्टिविटी सुगम होगी: फोरलेन के बन जाने से एम्स तक पहुंचना आसान होगा, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को सुविधा होगी.
जाम की समस्या कम होगी: फोरलेन के बन जाने से दरभंगा शहर में जाम की समस्या कम होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा.
आवागमन सुगम होगा: फोरलेन के बन जाने से दरभंगा शहर में आवागमन सुगम होगा, जिससे लोगों का समय और ईंधन बचाया जा सकेगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.