यहां नियमित रूप से पढ़ाई और प्रतियोगी माहौल मिलने के कारण राहुल कुमार सहित कई छात्र-छात्राओं ने 1 से 2 वर्षों के भीतर विभिन्न सरकारी परीक्षाओं में सफलता हासिल की. राहुल कुमार ने एसएससी सीएचएसएल (CHSL) परीक्षा की तैयारी शुरू की और 2014 में परीक्षा का रिजल्ट आ गया. इसके बाद 2016 के अंत में उनकी जॉइनिंग हो गई. वर्तमान में वे धनबाद के जल गोल पोस्ट ऑफिस में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं.
सिलेबस और रणनीति है सफलता की राह
राहुल कुमार ने बताया कि पहले पोस्टल असिस्टेंट का चयन एसएससी सीएचएसएल परीक्षा के माध्यम से होता था. लेकिन अब इस पद को एसएससी सीजीएल (CGL Combined Graduate Level) के अंतर्गत शामिल कर दिया गया है. इसका मतलब यह है कि अब पोस्टल असिस्टेंट बनने के लिए उम्मीदवार का स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है और उसे एसएससी सीजीएल की परीक्षा पास करनी होती है.
पोस्टल असिस्टेंट पद क्या है
पोस्टल असिस्टेंट भारतीय डाक विभाग (India Post) का एक महत्वपूर्ण पद है. इस पद पर कार्यरत कर्मचारी का मुख्य कार्य डाकघर में पत्रों, पार्सल, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, बचत खाता, आरडी, एफडी, मनी ऑर्डर और अन्य डाक सेवाओं से जुड़े कार्यों को संभालना होता है. इसके साथ-साथ कंप्यूटर पर डेटा एंट्री, ग्राहकों को जानकारी देना और सरकारी योजनाओं का संचालन भी पोस्टल असिस्टेंट की जिम्मेदारी होती है. यह एक सम्मानजनक और स्थायी सरकारी नौकरी मानी जाती है.
पोस्टल असिस्टेंट की तैयारी के लिए सिलेबस
अब पोस्टल असिस्टेंट के लिए एसएससी सीजीएल परीक्षा देनी होती है. इसका सिलेबस मुख्य रूप से चार भागों में बंटा होता है.
1. जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग- इसमें वर्बल और नॉन-वर्बल रीजनिंग के प्रश्न आते हैं. जैसे समानता और भिन्नता, कोडिंग-डिकोडिंग, सीरीज, दिशा ज्ञान, रक्त संबंध, पजल, वेन डायग्राम आदि.
2. जनरल अवेयरनेस (सामान्य ज्ञान)-इसमें भारत और विश्व से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं. जैसे इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, करंट अफेयर्स, खेल, पुरस्कार और योजनाएं.
3. क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (गणित)-गणित में 10वीं स्तर से लेकर ग्रेजुएशन लेवल तक के प्रश्न होते हैं. जैसे प्रतिशत, लाभ-हानि, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, अनुपात-समानुपात, समय और कार्य, समय और दूरी, त्रिकोणमिति, बीजगणित और डेटा इंटरप्रिटेशन.
4. इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन- इसमें अंग्रेजी भाषा की समझ को परखा जाता है. जैसे ग्रामर, वोकैबुलरी, सेंटेंस इम्प्रूवमेंट, क्लोज टेस्ट, पैसेज और स्पेलिंग.
तैयारी के लिए जरूरी सलाह
राहुल कुमार ने बताया कि नियमित पढ़ाई, मॉक टेस्ट, पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र और करंट अफेयर्स पर खास ध्यान देना जरूरी है. अगर छात्र सही दिशा में मेहनत करें और सिलेबस के अनुसार तैयारी करें, तो पोस्टल असिस्टेंट जैसे पद पर चयन पाना संभव है. यह पद न सिर्फ आर्थिक सुरक्षा देता है, बल्कि समाज में एक अलग पहचान भी बनाता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.