इन पांच स्टेप को करें फॉलो
• एक्सपर्ट आदित्य बताते हैं, सबसे पहले तो आपको अपनी ग्रामर मजबूत करनी होगी. एक पतली सी ग्रामर की बुक आती है, बस आप उसे मार्केट से लेकर आ जाएं और हर दिन आधा घंटा एक समय निर्धारित कर लें. आपको लगातार एक महीना इस समय पर बैठना है और उस ग्रामर बुक की पढ़ाई करनी है.
• जो ग्रामर आपने पढ़ी है और आपको समझ में आ रही है, उसको सेंटेंस में इस्तेमाल करके अपनी भाषा में लिखने की कोशिश करें. जैसे मान लीजिए, आपने एक हफ्ते क्या किया वह सारी चीजें एक पैराग्राफ में लिखिए, एकदम अपनी भाषा में. हफ्ते में एक दिन आप संडे ले लीजिए. गलत हो या सही हो, कोई दिक्कत नहीं, पहले आप लिखिए.
• फिर देखिए कि इसमें क्या गलती हो रही है और यह गलती आपको नहीं देखनी है. जो इंग्लिश के थोड़े जानकार हैं या जहां कोचिंग जाते हैं, वह सर को दे दीजिए कि सर आप देख लीजिए इसमें क्या गलती है. अगर पूरा का पूरा भी गलत हो तो भी कोई दिक्कत नहीं, आपको परेशान व हताश नहीं होना है. चाहे वह पेज फाड़ कर फेंक दें तो भी ठीक है, लेकिन आपको लिखना नहीं छोड़ना है.
वे आपको आपकी 40 गलतियां बताएंगे. आप 40 गलती पर काम करें. इसके बाद अगले संडे आपने जो एक हफ्ते किया है अपनी भाषा में फिर से लिखें. इसी तरह कम से कम 6–7 बार ऐसा करें. आप देखेंगे कि आपकी शैली सुधारती जा रही है. आपकी गलतियां पहले 40 होती थीं और अब 10 हो रही हैं.
• इसके बाद आप न्यूजपेपर लेना शुरू करें. आप टाइम्स ऑफ इंडिया से शुरुआत कर सकते हैं. पहले इसी को पढ़ें. करीब एक–दो घंटा अच्छे से दें. देखिए कौन सा नया–नया भाषा, कौन से नए शब्द आ रहे हैं. उन्हें नोट डाउन कर लें. हर दिन 20 वर्ड नोट डाउन कर लें और दिन में दो–तीन बार इसे देख लें.
• न्यूजपेपर पढ़ते समय देखें कि किस तरह की भाषा का प्रयोग हो रहा है, ग्रामर को किस तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है. जब आप टाइम्स ऑफ इंडिया दो–तीन महीने पढ़ लें, तब आप इंडियन एक्सप्रेस पर जाइए. इंडियन एक्सप्रेस 2–3 महीना पढ़ लें, तब आप द हिंदू पर जाइए. आपको इस तरीके से चीजों को फॉलो करना है.
• ऐसा अगर आप चार–पांच महीने सिर्फ हर दिन 2 घंटा देकर करें, तो आप देखेंगे आपकी इंग्लिश काफी बेहतर हो जाएगी. आप खुद से सारा आर्टिकल लिख पाएंगे. आपकी वोकैबलरी काफी स्ट्रॉन्ग हो जाएगी. आपके पास खुद को प्रेजेंट करने के लिए अच्छे शब्द होंगे.
• आपने इंग्लिश तो शानदार कर ली, पर बात अब यहां कंपटीशन की हो रही है. एग्जाम में आपके पास वक्त काफी कम होता है. अब आप मॉक पेपर निकालना शुरू करें. खासतौर पर इंग्लिश क्षेत्र का या फिर कोई एक रेफरेंस बुक लें और टाइमर सेट कर दें. एक मिनट के अंदर क्वेश्चन को सॉल्व करने की कोशिश करें.
हर दिन ऐसा एक घंटा करें. इससे अधिक नहीं करना है. एक महीने में ही आप देखेंगे कि आप अपने एग्जाम के लिए पूरी तरह रेडी हैं. चाहे एसएससी का एग्जाम हो, चाहे रेलवे का एग्जाम हो, इंग्लिश का क्षेत्र अब आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं रह जाएगी.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.