Saharsa News : बिहार में सहरसा जिले के 17 वर्षीय अर्पित रंजन ने सिर्फ 3 माह में एक किताब लिखकर बड़े लेखको में अपना नाम दर्ज करा लिया है. उन्होंने इस किताब का नाम अर्पण रखा है. यह किताब अमेजॉन और गूगल खूब बिक रही है. बता दें कि यह पुस्तक समाज, संस्कृति और त्योहारों की गहराई को दर्शाती है.
जानें छात्र अर्पित ने क्या कहा
12वीं के छात्र अर्पित रंजन ने लोकल 18 की टीम को बताया कि मैंने कोशिश कि यह कहानी पढ़ने के बाद भी लोगों के मन में लंबे समय तक बनी रहे. अर्पण सिर्फ मेरी यात्रा नहीं है. यह हमारे समाज, हमारी संस्कृति और उन भावनाओं की कहानी है, जिन्हें हम अक्सर नजर अंदाज कर देते हैं. अर्पित ने अपनी पुस्तक में सहरसा की संस्कृति और लोगों की भावनाओं को जिस गहराई से लिखा है. वह पाठकों को सीधे इस शहर के बीच ले जाती है.
कहानी में मित्रता, धर्म, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी ऐसे सहज रूप में जुड़ते हैं कि कहीं भी किसी प्रकार का बोझ या प्रवचन महसूस नहीं होता है. बल्कि जीवन की सच्चाइयां पाठक के सामने खुद चली आती है. यह पुस्तक खासकर युवाओं को यह एहसास कराती है कि त्योहार सिर्फ मस्ती और आनंद का अवसर नहीं है. बल्कि समाज को कुछ लौटाने का भी समय है. आपका एक छोटा सा कदम एक छोटा सा अर्पण किसी की जिंदगी बदल सकता है.
जानें त्योहार पर क्या लिखा है
लेखक ने चरित्रों और भावनाओं को इतनी सहजता से लिखा है कि पाठक खुद को सहरसा के त्योहारों में शामिल महसूस करता है. यह पुस्तक बताती है कि त्योहार मिल जुलकर मनाने के लिए है. खुशी सभी के लिए है. समाज में कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए. अर्पण पुस्तक में हर उम्र के पाठकों को यह संदेश देती है कि उनके भीतर एक मानवीय शक्ति छिपी है. बस जरूरत उसे पहचानने की है. समाज, समुदाय और आसपास की खुशियों के लिए कुछ देना भी जीवन का हिस्सा है.
सिर्फ 3 माह में लिखी गई किताब
अपने शहर, अपने समाज और अपने विचारों को शब्दों में पिरोकर अर्पित रंजन ने यह साबित कर दिया कि उम्र कभी भी प्रतिभा की सीमा नहीं बन सकती है. तीन महीनों में लिखी गई यह पुस्तक आज कई लोगों के हृदय को छू रही है.हर दिन हम बदलाव की बात तो करते हैं, लेकिन अर्पण हमें दिखाती है कि बदलाव हमारे अंदर से शुरू होता है. जब हम अपने समुदाय को कुछ लौटाते हैं, तभी समाज वास्तव में आगे बढ़ता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.